अल्मोड़ा-हरेला पर्व और सावन माह के अवसर पर अल्मोड़ा के लोधिया बरसीमी क्षेत्र में मां नंदा सुनंदा महिला कल्याण संस्था द्वारा सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 100 से अधिक पौधों का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।यह वृक्षारोपण कार्यक्रम वन बीट अधिकारी पूनम पंत के संरक्षण में संपन्न हुआ।इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे और पौधारोपण में सहयोग किया।संस्था की अध्यक्ष किरन पंत ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष हरेला पर्व एवं सावन माह के दौरान अल्मोड़ा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है।उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, गांव और आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प ले, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष किरन पंत के साथ रीता पंत, मीना जोशी, अलका नज्जोन, पूनम बोहरा, हेमा मटेला, लीला चौहान, रीता कपूर, फेमिना, बीना पांडे, मोनिका जुनेजा, नीतू कक्कड़, उमा तिवारी, वीना जोशी, वीनू बेदी, नीमा पंत, सुशीला जोशी, प्रीत शाह, सोनिया कर्नाटक, आशा बिष्ट सहित अनेक महिलाओं ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *