अल्मोड़ा-नवदुर्गामहोत्सव समिति लक्ष्मेश्वर अल्मोड़ा द्वारा आयोजित 11वें दुर्गामहोत्सव का श्री मंगल कलश शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ।प्रातःकाल 10 बजे से खूँटकूनी भैरव मन्दिर से श्री गणेश पूजन के साथ क्षेत्रवासियों एंव समिति सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा छोलिया नृतकों के साथ माँ के जयकारों के उदघोष के साथ शोभायात्रा निकाली।विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा के बच्चों द्वारा छोलिया नृत्य से क्षेत्रवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।तत्पश्चात मातारानी के दरबार में आचार्य पं सतीश चन्द्र जोशी एंव पंडित चन्द्रशेखर जोशी द्वारा मुख्य यजमान पंकज कुमार पन्त एंव श्रीमती लता पन्त और रमेश चन्द्र जोशी एंव श्रीमती गीता जोशी के हाथों लोक कल्याण हेतु सर्वसिद्वि संकल्प,श्री गणेश पूजन,श्री दीप पूजन,मात्रिका पूजन,पुण्यावाचन,श्री कलश स्थापना,नवग्रह प्राण-प्रतिष्ठा, माँ दुर्गा की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा,नवदुर्गा पूजन,दुर्गा सप्तशती पाठ वाचन एंव आरती आयोजित करके लोककल्याण की कामना करी।शोभायात्रा में समिति संरक्षक हेम चन्द्र जोशी,आई डी तिवारी,भूपेन्द्र जोशी,कमलापति पाण्डेय,मंगल सिंह बिष्ट,तारू पाण्डेय, दिवान बिष्ट,सुन्दर बिष्ट,महेन्द्र रावत, संयोजक अमित साह मोनू,अध्यक्ष सुनील कर्नाटक,व्यवस्थापक नमित जोशी,सचिव विक्रम साह भोलू, उपाध्यक्ष विनय पाण्डेय,दिनेश मठपाल,हिमाँशु तिवारी,गगन पाण्डेय, कोषाध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय,गौरव पांडे पूर्व सैनिक नरेंद्र बिष्ट,भावेश पाण्डेय, तारा पाण्डेय,पीयूष पाण्डेय,अभिषेक जोशी,अतुल पांडे,वीरेंद्र जीना,दीपक साह,दीपक पंत ,धीरज पांडे,स्मिता जोशी,ज्योति साह,मीनाक्षी साह,जया जोशी,कुसुम जोशी,शांति पाण्डेय, गीता बिष्ट,दीपा जोशी,दीपा पाण्डेय सहित भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रॊतेला,कुन्दन लटवाल,कैलाश गुरुरानी,पान सिंह मावडी,देवाशीष नेगी,हरीश कनवाल,मनोज जोशी, नवल पांडे,जगत भट्ट,हरेंद्र रावत, गोविंद बल्लभ पंत,दिनेश पांडे,मोहन चंद्र जोशी,सुरेंद्र गंगोला,सचिन डंगवाल,जगत भट्ट,आनंद भोज, विपिन बिष्ट,भगवान रावल आदि सैकड़ो क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *