अल्मोड़ा-आज नवरात्रि के प्रथम दिवस पर रामलीला मैदान दूंगाधारा अल्मोड़ा से सुंदर एवं भव्य कलश शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजन कर्ता कमल कुमार बिष्ट मुख्य संरक्षक कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा एवं दीवान सिंह बिष्ट वरिष्ठ अधिवक्ता विकास समिति ढूंगा धारा अल्मोड़ा द्वारा संयुक्त रूप से आज प्रातः शोभायात्रा राम लीला मैदान दूंगा धारा अल्मोड़ा से निकाली गयी जो कि बुद्धिपुर होते हुए होमगार्ड ऑफिस के रास्ते ओम अपार्टमेंट तिराहा से होकर शिव मंदिर में पूजा अर्चना,जलाभिषेक करने के पश्चात रामलीला मैदान दूंगा धारा अल्मोड़ा पहुंची।जहां मां दुर्गा देवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कलश स्थापना,गणेश पूजा के साथ दुर्गा महोत्सव 2024 का सुंदर एवं भव्य आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ।

शोभायात्रा में स्थानीय महिलाएं,श्रद्धालु भक्तजन, माताएं,बहनें,बेटियां,युवा,श्रद्धालु जनों ने बढ़-चढ़कर मां के जयकारे के साथ मंगल कामनाएं की तथा लोक कल्याण एवं सभी के स्वास्थ्य,विश्व शांति,प्रसन्नता,समृद्धि के लिए माता की कृपा के लिए आह्वान किया। प्रार्थना करते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। शोभायात्रा में दीवान सिंह बिष्ट वरिष्ठ अधिवक्ता,कल्पना कृति समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट,उपाध्यक्ष श्रीमती नीमा नगरकोटी,दीपक कांत पांडे,कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र त्रिपाठी, सदस्य श्रीमती भगवती त्रिपाठी, श्रीमती अनीता नेगी,मुख्य संरक्षक ‌कमल कुमार बिष्ट सहित पदाधिकारी,मोहित बिष्ट,त्रिलोक सिंह रौतेला,गीता मेहरा,मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की छात्राएं ,शिक्षक शिक्षिकाएं,देवाशीष नेगी जिला मंत्री भाजपा,अन्नत बिष्ट,श्रीमती गीता पाण्डे सहित एक सौ से अधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सांयकालीन संध्या एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी नगर पालिका अल्मोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल रहेंगे साथ ही शहर और स्थानीय मोहल्ले की जनता,माताएं बहने ,विद्यालयों के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन कीर्तन प्रस्तुत किए जाने है। सांय कालीन संध्या में 5:30 से पूजा अर्चना,महाआरती ,प्रसाद वितरण के बाद भजन कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे जिसमें स्थानीय कलाकारों, श्रद्धालु,भक्तों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जानी सुनिश्चित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *