अल्मोड़ा-डॉ० मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष/सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक बैरियरों एवं अपने अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग किये जाने के एवं युवाओं को नशे से बचाने हेतु चलाये जा रहे अभियान Youth Against Drugs के अन्तर्गत दिनांक 19.01.2022 को थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद मय पुलिस टीम दौराने चैकिग चौकी तिराहा भिकियासैण में वाहन संख्या UK19-TA-0596 ईको बैन को चैक किये जाने पर वाहन चला रहे व्यक्ति के कब्जे से 3 प्लास्टिक के कट्टों एवं 1 साड़ी के कट्टे एवं 2 बैगों में कुल 80.50 किलोग्राम गांजा परिवहन करते हुये बरामद करने पर बालम सिंह रावत को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में FIR N0 04/2022 धारा 08/20/60 NDPS Act अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।नशा परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज की कार्यवाही की गयी।थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि उक्त व्यक्ति गांजा पौड़ी गढ़वाल के देहात से खरीदकर रामनगर बेचने हेतु ले जा रहा था। विक्रेता एवं खरीददार की भूमिका की जांच की जा रही है।चैकिंग अभियान लगातार जारी है।अभियुक्त की पहचान बालम सिंह रावत पुत्र बख्तावर सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम रणथमल तहसील मौलेखाल जिला अल्मोड़ा हाल निवासी हाल सक्खनपुर पो० पीरूमदारा थाना रामनगर जिला नैनीताल के रूप में हुई है।बरामदगी में कुल 80.50 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत 12,07500 रूपये है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनीश अहमद थाना भतरौजखान,उ०नि० ओमप्रकाश सिंह नेगी,चौकी प्रभारी भिकियासैण,का० नवीन पाण्डे,का० शमीम,का० श्याम सुन्दर शामिल रहे।