अल्मोड़ा-प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर कांग्रेस की वीर ग्राम प्रणाम यात्रा शुरू हो गई है।मंगलवार को यात्रा के दौरान लमगड़ा विकासखंड के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गांव सुकना से पालड़ा तक पद यात्रा निकाली गई।इस दौरान वीर सैनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।मंगलवार को पदयात्रा में मौजूद पूर्व विस अध्यक्ष व जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने सुकना ग्राम पंचायत में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।कहा कि वीर सपूतों के बलिदान और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने पदयात्रा के दौरान शहीद दिनेश गैड़ा की माता तुलसी देवी,लाल सिंह गैड़ा, त्रिलोक सिंह,पूरन सिंह,दीवान सिंह आदि के शहीद परिवारों को सम्मानित किया।इस मौके पर यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा,हरीश जोशी,जगत सिंह मेहता,कुंदन सिंह,अंकुर कांडपाल, गणेश सिंह,रणजीत सिंह गैड़ा आदि मौजूद रहे।
