अल्मोड़ा-आज दिनाँक 21.12.2021 को पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र डा० नीलेश आनंद भरणे की सराहनीय पहल मिशन अतिथि अभियान के तहत एस एस पी अल्मोड़ा डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविंदर सिंह व उ०नि० सुनील धानिक चौकी प्रभारी जैंती द्वारा थाना व चौकी के समस्त पुलिसकर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित कर निम्नलिखित निर्देश एवम कार्यशैली से अवगत कराया गया।पर्यटकों/अतिथियों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार,होटल स्वामियों व टैक्सी चालकों के साथ समन्वय,अपने थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत तथा आसपास पड़ने वाले समस्त पर्यटन स्थलों की जानकारी,रुट मैप तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी आदि के बारे में बताया गया।