अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा विधानसभा की विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष रवि रौतेला,विधानसभा प्रभारी सचिन शाह एवं पूर्ण कालिक कृष्ण पलियाल ने बैठक ली।बैठक में जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने विजय संकल्प यात्रा को लेकर समीक्षा की एवं यात्रा के स्वागत के लिए दिशा निर्देश दिए एवं विधानसभा अल्मोड़ा विजय संकल्प यात्रा की व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी सौंपते हुए बताया कि यात्रा संयोजक रघुनाथ सिंह चौहान,सह संयोजक (व्यवस्था) धर्मेन्द्र बिष्ट,सह संयोजक (प्रबंधन) मनोज वर्मा, महिला संयोजक लीला बोरा,प्रशासनिक संपर्क प्रमुख कृष्ण बहादुर,साज सज्जा प्रमुख अर्जुन बिष्ट, चिकित्सा व्यवस्था प्रमुख सुनील जोशी,रोड शो प्रमुख (युवा मोर्चा) सौरभ वर्मा,स्वागत कक्ष विनीत बिष्ट, प्राचार साहित्य प्रमुख हरीश कनवाल, यात्रा जनसभा प्रमुख कैलाश गुरुरानी, यात्रा जनसभा सह प्रमुख देवेन्द्र सत्यपाल,आवास एवं भोजन प्रमुख मनोज जोशी,यात्री मीडिया प्रभारी विनोद जोशी,यात्रा सोशल मीडिया प्रभारी मदन बिष्ट,वाहन व्यवस्था प्रमुख अमित शाह मोनू,प्राचार साहित्य वितरण प्रमुख अजय वर्मा,यात्रा कार्यालय प्रमुख ललित मेहता आदि उपस्थित रहे।इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल,तुषारकांत शाह,शैलेन्द्र शाह, संदीप सिंह भोज,कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी,राजेन्द्र बिष्ट आदि पदाधिकारी भी मौजूद थे।
