
अल्मोड़ा-जागनाथ विद्या निकेतन इंटर कॉलेज शौकियाथल के विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षक कुंदन लटवाल को राज्य दर्जा मंत्री उपाध्यक्ष युवा कल्याण बनाने पर जागनाथ विद्या निकेतन इंटर कॉलेज शौकियाथल में विद्यालय परिवार द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की गई।विद्यालय के प्रधानाचार्य एन एस अधिकारी द्वारा कुंदन लटवाल को राज्य दर्जा मंत्री उपाध्यक्ष युवा कल्याण बनाने पर हार्दिक बधाई दी तथा साथ ही कहा गया इससे विद्यालय को तथा विद्यालय परिवार एवम छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरीश भट्ट तथा प्रबंधक राकेश भट्ट व प्रबंध समिति के अन्य सभी सदस्यों द्वारा भी कुंदन लटवाल को बधाई प्रेषित की गयी। प्रबंधक राकेश भट्ट द्वारा कहा गया कि इसका लाभ विद्यालय को निश्चित रूप से होगा।लटवाल विद्यालय के भौतिक संसाधनों के लिए भी सहयोग करेंगे।उनके द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के लिए भी लटवाल का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर परिवार से प्रधानाचार्य एन एस अधिकारी,अनिल बुधौडी,संजय जोशी,जितेंद्र तिलारा,मीनू बिष्ट, नीलिमा चंद,मनीषा पाण्डेय, निर्मल कुमार,विजय गैडा, दीवान राम,भुवन लोहनी,गोविंद कार्की,राजेंद्र नेगी,गोपाल सिंह, ललित नेगी,कुंदन सिंह,मोहन राम आदि मौजूद थे।
