अल्मोड़ा-गुरुवार को कुमाऊं महोत्सव के छठवें दिवस व स्टार नाइट के पंचम दिवस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा,स्वर्णकार जगदीश वर्मा,गणेश चंद्र शर्मा,संचालक डॉक्टर गीतम भट्ट शर्मा,संचालक व मार्गदर्शक डॉक्टर संतोष बिष्ट एवं उनकी धर्मपत्नी नीलम बिष्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुमाऊं महोत्सव अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी,मुख्य संयोजक हरीश कनवाल,कुमाऊं महोत्सव सचिव वैभव पांडे,विनीत बिष्ट,शमशाद पिथौरागढ़ी,भूपेंद्र वल्दिया,मार्गदर्शक मुराद खान,मुकेश मेहता,पंकज भगत, उपाध्यक्ष सूरज वाणी,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष आशीष भारती, उपसचिव अनिरुद्ध पांडे आदि उपस्थित रहे। महोत्सव में सर्वप्रथम कुमाऊनी फैशन ड्रेस कंपटीशन कराया गया जिसके जजमेंट के लिए शमशाद पिथौरागड़िया,गीता मठपाल उपस्थित रहे।उसके बाद स्टार नाइट में स्टार के रूप में उपस्थित लोकगायिका क्रीम पौडरा फैम माया उपाध्याय
द्वारा गानों एवं काव्या बिष्ट द्वारा सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।शगुन त्यागी द्वारा सोलो नृत्य की सुंदर प्रस्तुति
व ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी गई।इसी के साथ कुमाऊं महोत्सव का स्टार नाइट का पंचम दिवस संपन्न हुआ।कार्यक्रम में देर रात तक दर्शक जमे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *