अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट का कार्यकाल पूर्ण होने पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों,कर्मचारियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह में विश्वविद्यालय की ओर से प्रो बिष्ट का सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।समारोह का शुभारंभ कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने किया।उन्होंने कहा कि प्रो सतपाल सिंह बिष्ट का कार्यकाल सफल रहा है। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए जो लंबे समय तक याद किए जाएंगे। उनके प्रयासों से विश्वविद्यालय को बेहतर स्वरूप मिला है।पूर्व कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने अपने कार्यकाल में रचनात्मकता के साथ कार्य किया।तीन वर्षों के दौरान विश्वविद्यालय संरचनात्मक रूप से मजबूत हुआ। उनके कार्यकाल में शैक्षणिक सत्र नियमित हुए, दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, प्रशासनिक भवनों का निर्माण हुआ तथा विभिन्न पदों का सृजन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी के प्रति कुलपति का व्यवहार हमेशा उत्कृष्ट रहा।विदाई समारोह में कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने प्रथम दिन से अंतिम दिन तक विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया। वरिष्ठ प्राध्यापकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सहयोग से विश्वविद्यालय को बेहतर बनाने की दिशा में कई प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि क्रीड़ा और अकादमिक क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने उपलब्धियां हासिल की हैं।उन्होंने सभी के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय उनके लिए पहला विश्वविद्यालय रहा है और हमेशा रहेगा।विश्वविद्यालय की सेवा के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहेंगे।इस अवसर पर वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह, पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी, पूर्व निदेशक शोध प्रो. मधुलता नयाल, प्रो. अरशद हुसैन, विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, देवेंद्र पोखरिया, त्रिलोक सिंह, हरीश बिष्ट, डॉ. खगेन्द्र खोलिया, आनंद सिंह बिष्ट, आलोक वर्मा, ईश्वर बिष्ट, विनीत कांडपाल, हेमा डसीला, नेहा देवेंद्र धामी, पंकज कुमार, दीवान फर्त्याल, दीवान राम, हेमा चौहान, रवींद्र सिंह बिष्ट, प्रेम लटवाल, निक्कू नेगी, वरुण कपकोटी, तरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।वहीं, परिसर के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने भी प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को विदाई दी। इस दौरान संकायाध्यक्ष दृश्यकला प्रो. शेखर चंद्र जोशी, संकायाध्यक्ष वाणिज्य प्रो. एचआर कौशल, डॉ. पीयूष पोखरिया, डॉ. भगतेश्वरी कार्की सहित परिसर के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *