अल्मोड़ा-प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी किशन गुरूरानी के आकस्मिक निधन से व्यापार जगत एवं व्यापारी संगठन में शोक की लहर है। किशन गुरूरानी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार तड़के करीब एक बजे दिल्ली में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलते ही अल्मोड़ा के व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई।व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि किशन गुरूरानी का निधन व्यापार जगत और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।उन्होंने अपने लंबे व्यापारिक एवं संगठनात्मक जीवन में सदैव व्यापारियों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य किया।व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से व्यापार मंडल ने एक अनुभवी,संघर्षशील एवं समर्पित व्यापारी नेता को खो दिया है।अल्मोड़ा व्यापार मंडल परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि किशन गुरूरानी द्वारा व्यापारी हितों के लिए किए गए कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा।
शोक व्यक्त करने वालों में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा,प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा, प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी,जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, नगर अध्यक्ष अजय वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष जया साह, नगर सचिव वकुल साह, नगर सहसचिव अश्विन नेगी, महिला जिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, जिला उपाध्यक्ष दीप जोशी, कौशिक पांडे, ज्योति कपूर, नरेंद्र कुमार, कमल तिवारी, ललित मिश्रा, अतुल पांडे, हिमांशु पेट साली, राकेश तिवारी, योगेंद्र महाजन, पवन साह, शहजाद कश्मीरी, विजय भट्ट, मोहन कनवाल, हर्ष तिवारी, दीपक शाह, आशीष भारती, मुकुल जोशी, नरेंद्र शाह समेत बड़ी संख्या में व्यापारी एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल रहे।व्यापार मंडल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *