

अल्मोड़ा-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे वोट बचाओ,देश बचाओ अभियान के तहत आज अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों द्वारा जनजागरूकता यात्रा निकाली गई।यात्रा का शुभारंभ पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति से हुआ जो गांधी पार्क पहुंची।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र की मजबूती,निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया तथा प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया।गांधी पार्क में कांग्रेसजनों द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सामूहिक वाचन किया गया।अनुच्छेद 326 भारत के नागरिकों को वयस्क मताधिकार के आधार पर चुनाव में मतदान का अधिकार प्रदान करता है।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है।वोट केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं,बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकार और उसकी लोकतांत्रिक आवाज का प्रतीक है।इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों की रक्षा हर लोकतांत्रिक दल और नागरिक की जिम्मेदारी है।विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वोट बचाओ,देश बचाओ यात्रा किसी व्यक्ति या दल के विरुद्ध मात्र राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए जनजागरण का अभियान है।कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करेंगे तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग को मजबूती से उठाएंगे।कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, सेवादल अध्यक्ष परितोष जोशी,हर्ष कनवाल,प्रदेश सचिव दीप डांगी,ब्लॉक अध्यक्ष आनंद बिष्ट,पूरन सुप्याल,राजेंद्र बिष्ट,देवेंद्र बिष्ट गुडडू,भैरव गोस्वामी, पार्षद मुकेश कुमार,दीपक कुमार, प्रदीप आर्य,मनोज बिष्ट, विनोद वैष्णव,गोविन्द मेहरा, सुरेन्द्र आर्य,निर्मल रावत, दिनेश पिल्खवाल,जगदीश पाण्डेय,चन्दन भोज,राजू कनवाल,देव सिंह कनवाल, जया जोशी,फेमिना खान, दानिश खान,रमेश लटवाल, तारा चंद्र साह,प्रीती बिष्ट,गुंजन चम्याल,हीरा डोलिया,हरीश नाथ, साहबुदीन,बलवंत धर्मसत्तू, गोविन्द बाल्टीयाल,महेंद्र मेहता,मनोज जोशी,एम एस राजपूत,बी के पाण्डेय,मनोज वर्मा,ललित सतवाल, विश्वास टम्टा,संजीव कर्मियाल,नारायण दत्त पाण्डेय,कृष्णा सिंह,दीवान सिंह बिष्ट,सतीश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
