अल्मोड़ा-श्री भुवनेश्वर महादेव मन्दिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला अल्मोडा की षष्टम दिवस की लीला में पंचवटी प्रसंग,शूर्पनखा नासिका छेदन,खर-दूषण, त्रिसरा प्रसंग वध,रावण-मारीच संवाद,सीता हरण,जटायु प्रसंग अभिनय का मंचन किया गया। शुक्रवार रात की लीला में कोमल जोशी- राम , गायत्री तिवारी- लक्ष्मण, वैष्णवी जोशी -सीता,दिव्या काण्डपाल,किरन कोरंगा,दीक्षा कर्नाटक, प्रत्यक्षा मल्होत्रा सूर्पनखा,अभिषेक तिवारी-त्रिसरा,कमल पालीवाल-खर, रजनीश कर्नाटक-दूषण,पूर्व मंत्री बिट्ट् कर्नाटक-रावण, राहुल जोशी- मारीच,रिया तिवारी-जोगी रावण कृष्णा जलाल-जटायु की भूमिका में रहे। छठे दिवस की लीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अंशुल सिंह जिलाधिकारी,संजय कुमार उप जिलाधिकारी,महेश नयाल जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष भाजपा,रघुनाथ सिंह चौहान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष, रवि रौतेला प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ललित सिंह लटवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।अपने सम्बोधन में अतिथियों ने कहा कि कलाकारों के उत्साहवर्धन एवं मनोबल को बढाने के लिए दर्शकों की अधिक से अधिक संख्या आवश्यक है तभी हम अपनी संस्कृति,विरासत को आगे बढा सकते हैं।उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन चरित्र व आदर्शो से सीख लेने काआह्वान किया। साथ ही उन्होंने समिति के संरक्षक/संयोजक बिट्टू कर्नाटक की सराहना करते हुये कहा कि रामलीला के सफल नेतृत्व एवं उनके अथक प्रयासों,उनकी मेहनत से ही इस कवर्ड भव्य रामलीला मंच व कवर्ड सीढीदार दर्शक दीर्घा का निर्माण हो पाया है।षष्टम दिवस की रामलीला मंचन में शूर्पनखा नासिका छेदन,खर-दूषण,त्रिसरा प्रसंग, मारीच-रावण संवाद मुख्य आकर्षण रहे।कलाकारों के संवाद,गायन एवं कुशल अभिनय की दर्शकों ने भूरि-भूरि सराहना की।देश विदेश के व्यक्तियों ने घर बैठे आन-लाईन लीला का आनन्द लेते हुये संदेशों द्वारा रामलीला मंचन की काफी प्रसंशा की।इस अवसर पर मुख्य रूप से जगदीश चन्द्र तिवारी,आनन्द सिंह नयाल, भुबन चन्द्र कर्नाटक,कपिल मल्होत्रा,दिनेश मठपाल, लीलाधर कांडपाल,पूरन चन्द्र तिवारी,मथुरा दत्त कांडपाल,रमेश चंद्र जोशी,बद्री प्रसाद कर्नाटक, कमलेश कर्नाटक,कैलाश चन्द्र तिवारी,जीवन चन्द्र तिवारी,रोहित कार्की आदि सहित सैकडों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *