अल्मोड़ा-अल्मोड़ा नगर में स्वरोजगार को अपनाते हुए युवा उद्यमी राहुल रौतेला ने अपने नए प्रतिष्ठान कन्नू मोटर्स की स्थापना लोअर माल रोड अल्मोड़ा में की है। प्रतिष्ठान का शुभारंभ महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अंकित जायसवाल व भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के सह संयोजक कैलाश गुरुरानी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।इस अवसर पर कैलाश गुरुरानी ने कहा कि युवा उद्यमी राहुल रौतेला का यह प्रयास क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।इससे जहां पहाड़ से हो रहे पलायन पर रोक लगेगी वहीं स्थानीय युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध होगा।युवा उद्यमी राहुल रौतेला ने कहा कि वह पूर्व नौकरी किया करते थे परंतु उनका मन वहां नहीं लगा। उन्होंने लौट कर अपने क्षेत्र में स्वरोजगार अपनाने की ठानी।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा स्थापित कन्नू मोटर्स में गाड़ियों की सर्विसिंग डेंटिंग पेंटिंग व वॉशिंग का कार्य किया जाएगा और कस्टमर को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर कैलाश गुरुरानी, अंकित जायसवाल, रमेश मेर, राहुल रौतेला,जीवन सिंह रौतेला,हीरा सिंह व भुवन रौतेला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *