अल्मोड़ा-कर्बला क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास किए गए अवैध निर्माण को प्रशासन की कार्रवाई के बाद हटाया गया। उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर मामले की जांच कराई गई थी। जांच में निर्माण अवैध पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को सात दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था। प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद निर्माणकर्ता ने स्वयं ही अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन अवैध निर्माणों को लेकर पूरी तरह सतर्क है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भविष्य में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं करने की अपील की है।
