अल्मोड़ा-दर्जा राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा ग्रामीण क्षेत्र के लाट,चौमू, देवली और कलसीमा गांवों के दौरे पर पहुंचे राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल का स्थानीय जनता द्वारा जोरदार और भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
अपने भ्रमण के दौरान पिलख्वाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।ग्रामीणों ने इस अवसर पर एकमत होकर लोधिया-चौमू-कलसीमा मोटर मार्ग के डामरीकरण की प्रमुख मांग रखी जिस पर राज्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।दौरे के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर उन्हें खुशी हुई है।ग्राम सभाओं में आयोजित कार्यक्रमों में मातृशक्ति, युवाओं और स्थानीय सांस्कृतिक दलों की गरिमामयी उपस्थिति ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।इस दौरान मंडल अध्यक्ष अल्मोड़ा ग्रामीण नवीन बिष्ट, सरपंच चौमू अशोक सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री भानु अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल अधिकारी, हिमांशु अधिकारी, दीपक बिष्ट, शंकर सिंह लटवाल, ललित लटवाल, बिशन सिंह लटवाल, पान सिंह कनवाल, सूरज बिष्ट, जीवन मलवाल, एडवोकेट कृष्ण सिंह बहादुर, एडवोकेट दीवान सिंह लटवाल,पूर्व ग्राम प्रधान देवली राजेंद्र सिंह लटवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।राज्यमंत्री ने कार्यक्रम के अंत में सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन ही उन्हें जनसेवा के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *