अल्मोड़ा-स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकैडमी अल्मोड़ा के महासचिव व ब्लैक बेल्ट कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि दिनांक 21 नवंबर 2022 से दिनांक 1 दिसंबर 2022 तक आयोजित खेल महाकुंभ 2022 में ताइक्वांडो खेल में प्रतिभाग कर कनिष्का भंडारी ने स्वर्ण पदक व कनक नेगी ने रजत पदक प्राप्त किया।अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कनिष्का भंडारी द्वारा स्वर्ण पदक एवं कनक नेगी द्वारा रजत पदक प्राप्त किया गया।दोनों खिलाड़ी कमल कुमार बिष्ट के निर्देशन व प्रशिक्षण में विगत कई वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।कनिष्का भंडारी पूर्व में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कई स्वर्णिम सफलता अर्जित कर चुकी है और तिलु रौतेली राज्य पुरस्कार द्वारा सम्मानित कनिष्का भंडारी प्रतिभावान खिलाड़ी है।कनक नेगी के रजत पदक व कनिष्का भंडारी के स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी,मनोज तिवारी,दर्शन रावत,जिलाधिकारी अल्मोड़ा,भारतीय युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल,ललित लटवाल,मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट,स्पोर्ट ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोड़ा के अध्यक्ष आनंद बिष्ट, पब्लिक स्कूल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी अल्मोड़ा के अध्यक्ष हरीश बनोला,महासचिव सौरभ पांडे,कमल पंत,मदन कुंजवाल,कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीतांबर दत्त पांडे,रामलीला विकास समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट अधिवक्ता,कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की संयोजक कुमारी ज्योति सतवाल, योगनिलेनियम के निर्देशक डॉक्टर प्रेम प्रकाश पांडे,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन कुमार बिष्ट सहित खेल प्रेमी, अभिभावक गण,खिलाड़ियों आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी और भविष्य के लिए अनेकों शुभकामनाएं दी।प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कनिष्का भंडारी आगामी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत के साथ लगातार प्रशिक्षण ले रही है वह आगामी प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सफलता अर्जित करेंगी।
