अल्मोड़ा-दिनांक 23.11. 22 को महाविद्यालय के कैरीअर काउन्सेलिंग सेल द्वारा सस्टेनेबल एग्रीकलचर विषय पर डाॅ० नारायण सिंह द्वारा पी पी टी के माध्यम से आन लाइन व्याख्यान दिया गया।डाॅ० नारायण सिंह वर्तमान में टेरी संस्थान नई दिल्ली में कार्यरत हैं।डाॅ० सिंह द्वारा रोचक तरीके से बताया गया कि यहाँ के मौसम के हिसाब से किस प्रकार सेब,किवी तथा अन्य फलों की बागवानी की जा सकती है।इनसे जुड़ी कौन कौन सी उन्नत तकनीक प्रयोग में लाई जाती हैं।साथ ही इनसे जुड़ी कौन कौन सी सरकारी योजनाएं है तथा इनका लाभ कैसे लिया जा सकता है।उन्होंने विस्तार में बताया कि किस प्रकार माल्ती नामक बगीचा जो कि मुक्तेश्वर नामक स्थान में है,इन उन्नत बागवानी को अपना कर सेब,खुबानी, प्लम,किवी आदि फलों का श्रेष्ठ उत्पादन किया है तथा कई पुरस्कार जीते हैं।इस संगोष्ठी में प्राचार्य,छात्र छात्राओं व कैरीअर काउन्सेलिंग सेल के सदस्यों ने भाग लिया।
