अल्मोड़ा-आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई।बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी हेमंत बगड़वाल,अल्मोड़ा विधानसभा प्रभारी भगत डसीला,जागेश्वर विधानसभा प्रभारी गोपाल बिष्ट एवं सोमेश्वर विधानसभा प्रभारी ललित बिष्ट ने प्रतिभाग किया।बैठक में संगठन की मजबूती,बूथ एवं न्याय पंचायत स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को प्रभावी बनाने, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में प्रभारीगणों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभानी होगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों,महंगाई,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर मजबूती से आवाज उठानी होगी।बैठक में प्रभारीगणों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभानी होगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों,महंगाई,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर मजबूती से आवाज उठानी होगी।उन्होंने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके लिए अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने,युवाओं,महिलाओं,पूर्व सैनिकों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को पार्टी से जोड़ने तथा जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की नीतियों को पहुंचाने की आवश्यकता है।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए,ताकि आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच उतर सके।अंत में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया।जिला प्रभारी हेमंत बगड़वाल अल्मोड़ा विधानसभा प्रभारी भगत डसीला,सोमेश्वर विधानसभा प्रभारी,जागेश्वर विधानसभा प्रभारी गोपाल सिंह बिष्ट,जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,सोमेश्वर के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,डॉक्टर अजयपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, एस सी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नवीन कोहली, जिला महासचिव गीता मेहरा, पार्षद वैभव पांडे, दीपक कुमार, मुकेश कुमार,किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीवान राम,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम फर्त्याल,सोशल मीडिया प्रभारी बी के पाण्डेय,ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज नयाल,राजू भट्ट,बहादुर मेहता,रमेश भंडारी,राजेंद्र बिष्ट,ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल प्रसाद,देवेंद्र सिंह बिष्ट,ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *