























अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा के प्रथम अल्मोड़ा आगमन पर आज भाजपा जिला कार्यालय पातालदेवी में विधानसभा अल्मोड़ा एवं विधानसभा सोमेश्वर के अपेक्षित श्रेणी के पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ हुआ।इस अवसर पर संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का जिला पदाधिकारियों,मंडल अध्यक्षों एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने की।उन्होंने अपने स्वागत संबोधन में संगठन महामंत्री का प्रथम अल्मोड़ा आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कार्यकर्ता नई ऊर्जा और उत्साह के साथ संगठन को मजबूत करेंगे।उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के संकल्प को दोहराया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं से भारत माता की जय के उद्घोष के साथ संवाद प्रारंभ किया।उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राजनीतिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ एक परिवार का हिस्सा है। संगठन की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है और संगठन सदैव व्यक्ति से ऊपर है।अल्मोड़ा की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक एवं राजनीतिक पहचान है जिसे संगठनात्मक एकजुटता और जनसंपर्क के माध्यम से और मजबूत करना है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हुई गलतियों को दोहराने से बचना होगा।आगामी विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर अभी से सुनियोजित तैयारी प्रारंभ करनी होगी।उन्होंने मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र को धरातल पर साकार करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में लगातार तीन बार जनता का आशीर्वाद मिलना संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रमाण है।इसी विश्वास और जनसमर्थन को बनाए रखते हुए इस बार अल्मोड़ा एवं सोमेश्वर दोनों विधानसभा क्षेत्रों में विजय प्राप्त करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी।शर्मा ने मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे शक्ति केंद्र अध्यक्षों के साथ निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाए रखें तथा शक्ति केंद्र अध्यक्ष बूथ अध्यक्षों के साथ नियमित बैठकें कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें।उन्होंने कहा कि केवल बैठकों से संगठन खड़ा नहीं होता,बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर संवाद करने, उनकी समस्याओं को सुनने और नए नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं को तैयार करने से संगठन मजबूत बनता है।
उन्होंने पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करने,उनके घर जाकर उनका सम्मान करने तथा नए कार्यकर्ताओं का आत्मीयता से स्वागत करने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है कि वह कार्यकर्ताओं के साथ पारिवारिक संबंध बनाए रखे। इसके साथ ही समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं प्रमुख व्यक्तियों से निरंतर संवाद और संपर्क बनाए रखना भी आवश्यक है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही संगठन व्यापक और मजबूत बनता है।अपने संबोधन में उन्होंने विकसित भारत के निर्माण के लिए आत्मनिर्भरता को आवश्यक बताते हुए लोकल फॉर वोकल को प्रोत्साहित करने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पांच प्रमुख सामाजिक एवं वैचारिक परिवर्तनों को अपने जीवन और कार्यशैली में आत्मसात करने की बात कही।इनमें स्व का बोध एवं स्वदेशी,अपनी भाषा और संस्कृति के प्रति गौरव,कुटुंब प्रबोधन,सामाजिक समरसता तथा नागरिक कर्तव्य प्रमुख हैं।उन्होंने कहा कि सबका साथ,सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सोच,संकल्प और सकारात्मक दृष्टिकोण ही संगठन की दिशा तय करते हैं। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना होगा।आगामी विधानसभा चुनाव में विजय केवल एक राजनीतिक लक्ष्य नहीं,बल्कि संगठन की सामूहिक मेहनत, अनुशासन,समर्पण और जनविश्वास की परीक्षा है।
बैठक में जिलाध्यक्ष महेश नयाल,प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, महापौर अजय वर्मा,दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल,गंगा बिष्ट,सिकंदर पवार, गोविन्द पिलख्वाल,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,किरन पंत,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,अरविंद बिष्ट,ललित लटवाल,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बिट्टू कर्नाटक,राजीव राज,दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट, नवीन बिष्ट,संजय बिष्ट,ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या,महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पालीवाल, रेखा आर्या,बीना नयाल, वंदना आर्य,दिव्या जोशी , दीपिका बिष्ट,जिला पदाधिकारी कृपाल नयाल, मनीष जोशी,मनोज जोशी, धर्मेंद्र बिष्ट,कमल बिष्ट,मदन बिष्ट,संदीप श्रीवास्तव,सौरभ वर्मा,सुनील बिष्ट,दीपक बोहरा,दीपक रावत,राज अधिकारी,दीवान सिंह जलाल,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश बिष्ट, अध्यक्ष गणेश जलाल,नरेंद्र बिष्ट,विपिन पाठक,हरीश जोशी,दिनेश पांडे,हरीश प्रसाद,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष त्रिलोक राम,दिनेश आर्य,पूर्व ब्लॉक प्रमुख सूरज सिरारी,युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज भाकुनी,नमन गुरुरानी, चंदन बहुगुणा,शुभम रौतेला, मोहित बिष्ट,दीवान नेगी, गिरीश पांडे,गौरव भंडारी, राहुल कुमार,राहुल खोलिया, आनंद कनवाल,प्रेम लटवाल, राजीव गुरुरानी,आनंद भोज, कैलाश गोस्वामी,नरेंद्र बिष्ट, डॉ सती,हरीश कनवाल, राजीव गुरुरानी,अर्जुन चीमा, देवेंद्र भट्ट,मनोज तिवारी, सुनील कर्नाटक,पार्षद राहुल जोशी,कैलाश गुरुरानी,जगत तिवारी,जगमोहन बिष्ट,कृष्ण बहादुर,बिपिन बिष्ट,जगदीश चौहान,जागेश्वर विधानसभा प्रभारी ललित दोसाद,हरीश परिहार,जगदीश डंगवाल, भोपाल परिहार,बिशन कनवाल,राजेंद्र,खड़क सिंह नेगी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दर्शन रावत एवं प्रकाश भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।बैठक का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ।बैठक में संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के सम्मान,बूथ सशक्तीकरण और जनसंपर्क को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में अल्मोड़ा एवं सोमेश्वर दोनों सीटों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
