जागेश्वर -प्रैस को जारी एक बयान में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गोपाल महरा ने कहा कि जागेश्वर विधानसभा के जैंती तहसील के अंतर्गत लगातार जैंती की उपेक्षा की जा रही है।कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 के बाद लगातार जैंती को अनदेखा किया जा रहा है।एक ओर सरकार तीन साल का के कार्यकाल का जश्न मना रही है वही जैंती से तीन साल में दो बड़ी संस्थाएं अन्यत्र स्थानांतरित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव होते ही वन विभाग का ट्रेनिंग सेंटर जैंती से हल्द्वानी स्थानाउ कर दिया गया जो आज तक हल्द्वानी में ही चल रहा है।वहीं दूसरी ओर राजकीय महाविद्यालय जैंती से बीएससी को गढ़वाल स्थानांतरित कर दिया गया है जो क्षेत्र की लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बीएससी को जैंती महाविद्यालय में ही रखने के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल द्वारा 24 घंटे का उपवास भी किया गया था लेकिन स्थिति जस की तस है। उन्होंने कहा कि सालम स्वतंत्रता संग्राम की भूमि है।आज राजनीतिक द्वेष भाव से क्षेत्र को लगातार नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह से क्षेत्र की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
