अल्मोड़ा-बाड़ेछीना क्षेत्र में पहली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मानखण्ड़ एकेडमी ऑफ पर्ननल डेवलेपमेंट एवं सनशाइन क्रिकेट एकेडमी अल्मोड़ा द्वारा किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता में महिलाओं की 12 टीमें प्रतिभाग कर रही है।आज महिला क्रिकेट का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हीरा देवी ग्राम प्रधान पाण्ड़ेतोली,विशिष्ट अतिथि नीमा आर्या,मनीषा पैनवाल,अति विशिष्ठ अतिथि चंद्र कला,भगवती मटेला,तनुजा भट्ट,दया पैनवाल रही।आज का मैच देवड़ा ओर पेटशाल के मध्य खेला गया।देवड़ा ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में सुहाना के 45 रन मदत से 105 रन का स्कोर बनाया।जवाब में पेटशाल ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

महिला क्रिकेट के शुभारम्भ में
बसंत तिलारा,हरीश बनौला,प्रमोद भट्ट,पंकज पैनवाल प्रबंधक मानखण्ड एकेडमी,दीपक,आशीष कुमार,प्रकाश चंद्र,विजय कुमार,जगदीश कुमार,प्रखर,गोपाल दत्त,गोकुल जोशी,मोहित पाण्ड़े,शंकर सुप्याल,मनीष,बलदेव,शिवराज सुप्याल,दया जड़ौत,दया,गायत्री,राजू जड़ौत,अनिता,मनोज पिलख्वाल,चंदन मेहरा,पुष्कर पैनवालआदि खेल प्रेमी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारम्भ में उपस्थित रहें।प्रतियोगिता का संचालन खिलानंद भट्ट द्वारा किया गया।महिला क्रिकेट सनशाइन क्रिकेट एकेडमी अल्मोड़ा के प्रबंधक कमल भट्ट के दिशा निर्देशन में आयोजित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *