



जागेश्वर-अल्मोड़ा जिले की जागेश्वर विधानसभा में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में जैती बाजार में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई पर रोक लगाने की मांग की।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है।खाद्य पदार्थों सहित रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की।इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष नाथ सिंह घानक,प्रेम बल्लभ काण्डपाल,जीत सिंह घानक, प्रदीप बिष्ट,गोपाल महरा,भुवन गहरवाल,चन्दन सिंह बोरा,मोहन कुंजवाल,नवीन कोहली,राजेश बिष्ट,चंदन सिंह बिष्ट,जसवंत सिंह,प्रताप राम,माया बर्गली,रमेश बिष्ट,कुवर सिंह नेगी,अर्जुन नाथ,चन्दन राम कोहली,पूरन राम कोहली सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
