अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव शचि शर्मा द्वारा शनिवार को राजकीय होटल प्रबन्धन संस्थान अल्मोड़ा व राजकीय महिला पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को अनैतिक मानव तस्करी, पॉश अधिनियम, साईबर क्राईम्स, साईबर बुलिंग, निःशुल्क विधिक सहायता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली सहायता, नालसा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, महिलाओं के कानूनी अधिकार, नालसा (नशीली दवाओं के दुरूपयोग और नशीली दवाओं के खतरे से पीडितों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2015, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, यातायात के नियम, सड़क सुरक्षा के नियम, मोटर वाहन अधिनियम, स्वच्छता तथा वृक्षों का महत्व आदि के विषय में जागरूक किया गया एवं एंटी ड्रग कैंपेन की विडियो भी उपस्थित छात्र-छात्राओं को दिखाई गयी। शिविरों में उक्त संस्थानो के अध्यापकगण एवं पैरा लीगल वालिंटियर शोभा लोहनी व हेमा लोहनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *