अल्मोड़ा-आज संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत अल्मोड़ा ग्रामीण के बरसीमी,लोधीया,लाट,चौसली में मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रेम लटवाल के नेतृत्व में भाजपा व युवा मोर्चा ने संयुक्त रूप से घर-घर सम्पर्क कर स्थानीय निवासियों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल ने कहा कि आज भाजपा की विकास नीतियों से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। प्रदेश में 60 प्रतिशत से अधिक युवा पार्टी से जुड़े हैं एवं 2 लाख से ज्यादा सदस्य अल्पसंख्यक भाई-बहनें भी पार्टी से जुड़े हैं।सदस्यता अभियान में जिला महामंत्री युवा मोर्चा प्रकाश बिष्ट,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा कन्हैया बिष्ट,सोशल मीडिया प्रभारी ललित खोलिया,मंडल मंत्री दीपेंद्र राणा,पूर्व व्यापार मंडल महासचिव राहुल बिष्ट,मंडल महामंत्री कनक पंत सहित स्थानीय कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *