अल्मोड़ा-जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय की ओर से होमगार्ड स्वयंसेवक सीधी भर्ती-2026 का चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया में कुल 30 रिक्त पदों के सापेक्ष 27 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुछ आरक्षित उप श्रेणियों में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण नियमानुसार पदों को संबंधित श्रेणियों में समायोजित किया गया है। वहीं, एसटी वर्ग के चार पदों में से तीन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण इन पदों को अग्रेनीत किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों का पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के दौरान किसी अभ्यर्थी के विरुद्ध प्रतिकूल तथ्य सामने आने पर उसका चयन निरस्त किया जा सकता है। इसके अलावा सभी चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा। मेडिकल परीक्षण में असफल पाए जाने वाले अभ्यर्थी का चयन स्वतः निरस्त माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *