अल्मोड़ा-रविवार को थाना कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि करबला कब्रिस्तान के पास सड़क किनारे पैराफिट पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। शव को तुरंत बेस अस्पताल अल्मोड़ा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान विनोद दुमका (42 वर्ष), पुत्र गंगा दुमका, निवासी हल्दूचौड़, नैनीताल के रूप में हुई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक पेशे से चालक था और हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर सवारी लेकर निकला था। बीती रात वह अल्मोड़ा में रुका था। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल मृत्यु के कारणों की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *