अल्मोड़ा-जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25.920 किलोग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 6 लाख 48 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को भी सीज कर दिया है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 18 नवंबर को सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मोहान पुलिस सहायता केंद्र से कुमेरिया मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान वाहन संख्या UK 05 B 8787 मारुति स्विफ्ट डिजायर को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से तीन कट्टों में रखा कुल 25.920 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिल्ला सिंह (34) निवासी ग्राम मिलक नोखरीद, स्वार, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) और आशीष सिंह (29) निवासी ग्राम दिगोलीखाल, धुमाकोट, जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक आरोपी बिल्ला सिंह के खिलाफ पूर्व में भी भतरौजखान थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।मामले में थाना भतरौजखान में एफआईआर संख्या 29/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गांजे की तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की भी जांच कर रही है।इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल इरशाद उल्ला, हेड कांस्टेबल आनंद त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप और कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे। एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *