


अल्मोड़ा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत फलसीमा में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उत्तराखंड शासन की दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट ने प्रतिभाग किया।इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया और नन्हे-मुन्ने बच्चों को उपयोगी सामग्री वितरित की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गंगा बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण,बाल विकास और पोषण को प्राथमिकता देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। बच्चों के पोषण,स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और विकास के साथ ही गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा परिवारों को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों को आवश्यक एवं उपयोगी सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और कार्यक्रम स्थल का माहौल उत्साह से भर गया। राज्य मंत्री ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।गंगा बिष्ट ने कहा कि आंगन मिलन केवल संवाद और सम्मान का कार्यक्रम नहीं,बल्कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और परिवारों तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने तथा महिला शक्ति के साथ निरंतर संवाद को मजबूत करने का माध्यम भी है।उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए बाल्यावस्था में पोषण एवं उचित देखभाल पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्यकत्रियां लगातार परिवारों के संपर्क में रहकर पोषण,स्वास्थ्य और बाल विकास के प्रति जागरूकता पैदा कर रही हैं। उनके योगदान को सम्मान देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, महिला समूहों,स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में स्वस्थ बचपन,सशक्त मातृशक्ति और समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लिया गया।
