अल्मोड़ा-दिनांक 2 अक्टूबर 2022 को दुर्गा महोत्सव 2022 को रामलीला मैदान ढुंगाधारा अल्मोड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रमों और भजन कीर्तन आदि की धूम रही।भक्ति मय माहौल में भक्तजन और श्रद्धालु झूम उठे।कार्यक्रम का आगाज मां दुर्गा देवी के शक्ति रूप कालरात्रि के सातवें अवतार पर मानस पब्लिक स्कूल की अवनि बिष्ट कक्षा 6 की छात्रा ने मां दुर्गा के अवतार प्रतीकात्मक के रूप में नृत्य प्रस्तुत कर मंत्रोच्चारण के साथ शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी द्वारा किया गया।साथ में विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमंत सिंह रावत,ताराचंद जोशी संयोजक सांस्कृतिक समिति,अतिथि के रूप में श्रीमती भावना रावत,श्रीमती प्रेमा तिवारी,हिमांशु मेहता वरिष्ठ अधिवक्ता,आनंद बल्लभ जोशी,श्रीमती दया जोशी,बहादुर सिंह बोरा,राजेंद्र सिंह,श्रीमती नीमा नगरकोटी,दीवान सिंह नगरकोटी, कमल पंत,श्रीमती भावना मल्होत्रा, कपिल मल्होत्रा,श्रीमती मंजू बिष्ट प्रधानाचार्य मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा आदि शामिल रहे।सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या में मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति अल्मोड़ा द्वारा शानदार प्रस्तुतियां एक से एक बढ़कर दी गई।जिसमें गरबा,डांडिया और नृत्य भजन मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे।दिव्य ज्ञान अकैडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार पहाड़ी और योगा आदि का प्रदर्शन और प्रस्तुतियां दी।मानस पब्लिक स्कूल से नन्हे नन्हे कलाकारों ने छात्र-छात्राओं ने योग,ताइक्वांडो आदि का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी।साथ ही सुंदर प्रस्तुति नृत्य और भाषण आदि प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को झूमने पर मजबूर कर दिया।एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज,विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज,सरस्वती शिशु मंदिर सहित विभिन्न विद्यालय ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व अतिथियों की उपस्थिति में एक से एक बढ़कर कार्यक्रम पेश किए गये जिससे पूरा माहौल आनंदमय और भक्तिमय हो गया।2 अक्टूबर को गांधी जयंती व शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजन समिति दुर्गा महोत्सव द्वारा प्रातः 10 बजे से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई।जिसमें मां दुर्गा देवी भगवती और धार्मिक आधार पर ही भाषण प्रतियोगिता,ज्ञान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता,रस्साकशी,कुर्सी दौड़,चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों बीयर शीबा पब्लिक स्कूल,आर्मी पब्लिक स्कूल,विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज जीवन धाम,सरस्वती शिशु मंदिर जीवन धाम,विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा,मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा,पाइन वुड पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा,कूर्मांचल अकैडमी अल्मोड़ा आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा उपरोक्त प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया गया।प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सिद्धि जोशी मानस पब्लिक स्कूल से प्रथम स्थान पर रही। प्रतीक बिष्ट कक्षा चार का छात्र मानस पब्लिक स्कूल से द्वितीय स्थान पर रहे। आस्था बोरा कक्षा पांच की छात्रा मानस पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।राकेश फुलोरिया विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा से कक्षा 10 के छात्र अल्मोड़ा तृतीय स्थान पर रहे।मनीष सनवाल कक्षा 8 के छात्र चतुर्थ स्थान पर रहे।विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा से निधि जोशी कक्षा आठ की छात्रा मानस पब्लिक स्कूल से पंचम स्थान पर रही।आदित्य बोरा क्लास सेवंथ विवेकानन्द इंटर कॉलेज रानीधारा छठे स्थान पर रहे।गर्वित जोशी कक्षा 11 के छात्र बीरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अल्मोड़ा सातवें स्थान पर है।भाषण प्रतियोगिता में सिद्धि जोशी कक्षा आठ की छात्रा मानस पब्लिक स्कूल से प्रथम स्थान पर रही।किरण बिष्ट एडम्स इंटर कॉलेज 11 की छात्रा द्वितीय स्थान पर रही।ललित मोहन जोशी नवी के छात्र विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा तृतीय स्थान पर रहे। हिमानी बनौला विवेकानन्द बालिका इंटर कॉलेज नौवीं की छात्रा चतुर्थ स्थान पर रही।चित्रकला प्रतियोगिता में चित्रकला प्रतियोगिता में शिवानी खत्री विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज जीवन धाम अल्मोड़ा प्रथम स्थान पर रही।योगिता बिष्ट जीजीआईसी अल्मोड़ा 11 की छात्रा द्वितीय स्थान पर रही।गर्वित जोशी कक्षा 11 के छात्र बीरय शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।अस्मिता पांडे कक्षा 6 की छात्रा मानस पब्लिक स्कूल चतुर्थ स्थान पर रही।पूजा बिष्ट एसएसजे केंपस की छात्रा पंचम स्थान पर रही।कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में गर्वित जोशी कक्षा 11 के छात्र बियर शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम स्थान पर रहे।श्रीमती शोभा जोशी समाजसेवी द्वितीय स्थान पर रही।
अवनि बिष्ट कक्षा 6 की छात्रा मानस पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रही। ललिता बोरा आईटीआई की छात्रा चतुर्थ स्थान पर रही।महिमा शाह विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा की कक्षा 11 की छात्रा पंचम स्थान पर रही।कुर्सी दौड़ में मानस पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही जूनियर वर्ग में और सीनियर वर्ग में आयोजन समिति की टीम प्रथम स्थान पर रही। आयोजन समिति के संयोजक कमल कुमार बिष्ट ने परिणामों की घोषणा कर विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी द्वारा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।मंच का संचालन सिद्धि जोशी मानस पब्लिक स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा एवं प्रज्ञा कठायत मानस पब्लिक स्कूल की छात्रा कक्षा 7 की छात्रा ने संयुक्त रूप से किया।दोनों प्रतिभाशाली छात्रों के सफल संचालन के लिए विधायक मनोज तिवारी द्वारा सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।इस दौरान आयोजन मंडल के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को बैज लगाकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। जिसमें अंकुर प्रताप सिंह,कैलाश चंद तिवारी,राकेश भंडारी,सौरभ भंडारी, अनंत बिष्ट,कनिष्का भंडारी,मनीष तिवारी आदि द्वारा बैज अलंकृत कर सबका स्वागत सम्मान किया गया।आयोजन समिति दुर्गा महोत्सव 2022 के अध्यक्ष एवं विकास समिति दूंगा धारा अल्मोड़ा के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट वरिष्ठ अधिवक्ता ने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आगे के सुंदर कार्यक्रम और प्रस्तुति के लिए आमंत्रित सभी स्कूलों,संस्थाओं, समितियों को पुनः आमंत्रण कर अपनी शानदार प्रस्तुति देने के लिए शुभकामनाएं दी और आम जनता जनार्दन,श्रद्धालुओं,भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में मां के दरबार में पहुंचने के लिए अपील की।कल्पना कृति जन महिला जागृति के कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर स्वागत सम्मान किया और संयोजक कमल कुमार बिष्ट ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया। विधायक मनोज तिवारी ने आयोजन समिति के सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए समिति के सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए नवरात्रि में सुंदर माहौल और अपनी संस्कृति और संस्कारों को, अपने धार्मिक भावनाओं,मान्यताओं को आगे बढ़ाने के लिए संयोजक कमल कुमार बिष्ट और आयोजन समिति की भूरी भूरी प्रशंसा की और इस तरीके के कार्यक्रमों के आयोजित कराए जाने की महत्वता पर जोड़ दिया।कमल कुमार बिष्ट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी को धन्यवाद व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी के सहयोग और समर्थन के लिए स्वागत,सम्मान में सराहना करते हुए सबका आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *