अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को वन सम्पदा, खनिज पदार्थो आदि की अवैध तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में सोमेश्वर पुलिस को 300 टिन अवैध लीसा कीमत 9,00,000 रुपये बरामद करने में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।आज दिनांक 3/10/2022 को थानाध्यक्ष सोमेश्वरविजय सिंह नेगी के नेतृत्व में हमराही पुलिस बल द्वारा रात्रि चैंकिग के दौरान मनान के पास बामनीगाड़ रोड से आ रहे वाहन संख्या UK04CB 3846 कैंटर को रोककर चैक किया गया तो चालक पूरन सिंह पुत्र भ्यूराज सिंह निवासी गजार कस्यालेख थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल के कब्जे से 300 टिन अवैध लीसा कीमत लगभग 9,00,000 रुपये बरामद होने पर उपरोक्त चालक पूरन सिंह को गिरफ्तार कर थाना सोमेश्वर में धारा 26/42 वन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।मामले के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी ने बताया कि चालक पूरन सिंह उक्त अवैध लीसे को बामनीगाड़ क्षेत्र से इकट्ठा करके अधिक लाभ कमाने के लिए बेचने हेतु हल्दवानी ले जा रहा था जो चैंकिग के दौरान गिरफ्त में आया।गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पूरन सिंह पुत्र भ्यूराज सिंह निवासी गजार कस्यालेख थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल है।बरामदगी में 300 टिन अवैध लीसा
बरामद हुआ है जिसकी कुल कीमत लगभग नौ लाख रुपये है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी,कानि० गोपाल गिरी,कानि० श्रवण सैनी,कानि/ विरेन्द्र चन्द्र,कानि० सूरज सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *