


अल्मोड़ा-दुगालखोला स्थित दिशा अकैडमी की नई शाखा का शुभारंभ रविवार को भव्य समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी अंशुल सिंह, विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष शेखर लखचौरा,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,मां अंबे नर्सिंग एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के निदेशक संदीप सिंह,भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने दिशा अकैडमी द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।उन्होंने बच्चों से अकैडमी से जुड़कर नृत्य, गायन,योग सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया और इनके शारीरिक, मानसिक एवं व्यक्तित्व विकास में होने वाले लाभों की जानकारी दी।विधायक मनोज तिवारी ने दिशा अकैडमी को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।उन्होंने अकैडमी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी अपने संबोधन में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ योग, नृत्य,गायन,जुंबा एवं खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया तथा दिशा अकैडमी की पहल की सराहना की।अकैडमी के संचालकों ने बताया कि दुगालखोला शाखा में गायन, वादन,नृत्य,योग,जुंबा फिटनेस एवं विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया जाएगा। साथ ही बच्चों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।कार्यक्रम में रंगकर्मी मनमोहन चौधरी,सुरेश कांडपाल, व्यापार मंडल उप सचिव अश्विन नेगी,पार्षद दीपक कुमार,अंजू बिष्ट,मधु बिष्ट, संजय दुर्गपाल,अजीत पवार, मोहन सिंह लटवाल,ग्राम प्रधान राजेंद्र बिष्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश बिष्ट, लोक कलाकार संघ अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल, साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ. दीपा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में दिशा अकैडमी की ओर से राजेंद्र तिवारी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों से अकैडमी से जुड़कर बच्चों की प्रतिभा को नई दिशा देने का आह्वान किया।
