अल्मोड़ा-भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य को उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित करते ही उनके गृह क्षेत्र खत्याड़ी में खुशी की लहर दौड़ गई। घोषणा की खबर मिलते ही समर्थकों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री हरीश कनवाल ने कहा कि दिनेश आर्य का राज्यसभा उम्मीदवार बनना कुमाऊं के साथ-साथ पूरे दलित समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आर्य ने जमीनी कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम किया है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मूल रूप से ग्राम सभा खत्याड़ी निवासी को उच्च सदन में जाने का मौका मिला है, इससे क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। यहां खुशी जताने वालों में शेर सिंह जीना, राजेंद्र कनवाल, दिनेश आर्या, पंकज आर्या, शिव लाल, गोलू आर्या, नंदन राम, पंकज, मनोज आर्या, भूपेंद्र कनवाल, भूपाल सिंह, राम सिंह जीना, बहादुर सिंह कनवाल, नवीन मेहता, कुंदन कनवाल, मनीष कनवाल, सुंदर सिंह, पूरन सिंह, महेंद्र जीना, नरेंद्र सिंह जीना, दिनेश नयाल, आनंद सिंह, चंदन सिंह, आन सिंह जीना, सुंदर जीना, गोविंद सिंह, अर्जुन कनवाल समेत आदि ने खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *