अल्मोड़ा-रेड क्रॉस दिवस 8 मई 2026 को धूमधाम से मनाने के उद्देश्य से अल्मोड़ा रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक आज आयोजित की गई। 8 मई को इसलिए चुना गया क्योंकि यह इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी डुनेंट के जन्म की वर्षगांठ है।ज्ञातव्य है कि है कि पहला अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस 8 मई 1948 को मनाया गया था। यह दिन मानवता,करुणा और सेवा की भावना को समर्पित है। बैठक में नियमित रूप से रक्तदान करने वाले रक्तदान दाताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।रेड क्रॉस द्वारा विभिन्न लोगों से संपर्क करने के साथ-साथ समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी लोगों को देने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करने का भी निर्णय लिया गया।बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला चेयरमैन आशीष वर्मा, सचिव विनीत बिष्ट,डॉक्टर जे सी दुर्गापाल,राज्य उपाध्यक्ष मनोज सनवाल,यूथ अध्यक्ष अमित शाह मोनू,यूथ सचिव मनोज भंडारी मन्टू,हरीश कनवाल,देवेंद्र भट्ट,मोहन चंद्र कांडपाल और अनूप साह उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *