अल्मोड़ा-दिनांक 14 अप्रैल 2025 को राजपुर अम्बेडकर पुस्तकालय में भारतीय संविधान निर्माता और देश के पूर्व कानून मंत्री बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में राजपुर,भ्यार खोला,ओढ़ खोला,जोशी खोला,राजपुर,मल्ला राजपुर के कई नागरिकों का सम्मान नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी फूल चंद्र मेहर ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्मोड़ा विधानसभा के विधायक मनोज तिवारी और विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू रहे।मुख्य अतिथि मनोज तिवारी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के द्वारा निर्मित संविधान की वजह से समाज में सबको समानता का अधिकार मिला।वरिष्ठ कांग्रेसी एडवोकेट महेश चंद्र ने बाबा साहब का जीवन परिचय दिया।उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर ने समाज के हर वर्ग की लड़ाई लड़ी।उनके देश के प्रति योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मनोज जोशी ने बाबा साहब के जीवन में प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा साहब ने विषम परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा अस्त्र बनाया और उच्च शिक्षा लेकर देश और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया।बैठक को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पार्षद दीपक कुमार ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने किया।अंत में कार्यक्रम के संयोजक भ्यार खोला वार्ड के पार्षद अनूप भारती ने सभी का सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में कांग्रेसजनों द्वारा नवनिर्वाचित पार्षद अनूप भारती, पार्षद मुकेश कुमार डैनी,पार्षद रीना टम्टा,पार्षद दीपक कुमार,पार्षद तुलसी देवी,पार्षद प्रदीप कुमार,पार्षद नवीन कुमार,पार्षद एडवोकेट इंतहखाब आलम कुरैशी,सेवानिवृत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार बाल्मीकि,वरिष्ठ कांग्रेसी निजाम कुरैशी,फूल चंद्र महर, जगदीश लाल, देवेंद्र प्रसाद,सुनील कुमार,गोविन्द लाल,रोहताश लाल, महेंद्र लाल को सम्मानित किया।कार्यक्रम में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशन लाल,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पूरन रौतेला,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित तारा चंद्र साह, महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी परितोष जोशी,टैक्सी यूनियन महासचिव नीरज पवार,सुमित कुमार,मयंक मोहन,हेम सती,रोहन कुमार, मुकेश कुमार,अनिल कुमार,रवि कुमार,मुकुल चौहान, मनोज पवार, संजू कुमार,चन्दन भारती,दर्शन, विजय कुमार,सूरज कुमार,दीपक कुमार,नरेश कुमार,कृष्ण कुमार, विकास,अनूप,लक्की,काका,ज्वाला कुमार,विजय कुमार,भूपेंद्र कुमार, आयुष कुमार,आकाश महिवाल, यशपाल,राज चौहान,नितिन,पवन, मुन्ना,सौरभ,अभिषेक,निखिल,रॉबिन, जस्सू,पवन लाल,धीरज कुमार,शिवा, उदय,धीरू,छोटू,रोहित,अमित, आदर्श,साहिल,जतिन,विजेंद्र,सागर,राहुल,नन्नू,सागर,अर्जुन,विजय,जय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *