अल्मोड़ा-आज गांधी पार्क अल्मोड़ा में राष्ट्र नीति संगठन के तत्वाधान में नैनीताल हाई कोर्ट के एडवोकेट विनोद चंद्र तिवारी के नेतृत्व में दो सूत्रीय मांगों क्रमशः ग्राम पंचायत खूंट धामस सेनार रौन डाल चाण में कोसी नदी पर पुल का निर्माण और सड़क के डामरीकरण तथा जी आई सी खूंट विद्यालय में पानी व्यवस्था को लेकर गांधी पार्क में सैकड़ो की संख्या में लोगों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया गया।गौरतलब हो कि पूर्व में क्षेत्र के लोगों के द्वारा जिलाधिकारी से मुलाकात करके और ज्ञापन देकर इस विषय पर मांग की गई थी।इसके बाद प्रेस वार्ता के माध्यम से इस मांग को दोहराया गया और विगत एक अप्रैल को सैकड़ो की संख्या में लोगों ने सांकेतिक धरना और सरकार को चेतावनी दी थी कि मांगे नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन धरना आरंभ किया जाएगा।लेकिन सरकार और जिला प्रशासन द्वारा कोई भी सुनवाई नहीं की गई जिससे क्षेत्र में गहरा आक्रोश एवं दुख व्याप्त है।इस अवसर पर स्थानीय लोगों का कहना था कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी ने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में बहुत महान भूमिका अदा की और वह उत्तराखंड के एकमात्र भारत रत्न प्राप्त व्यक्ति हैं ऐसे में उनकी धरती के साथ इस प्रकार का सौतेला व्यवहार बेहद अपमानजनक है।इस अवसर पर राष्ट्र नीति संगठन के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने बयान जारी करके कहा कि उनका आंदोलन किसी सरकार किसी दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं नेताओं समाज सुधारकों और सामाजिक चिंतकों तथा आम जनता से समाज हित के विषय पर उन्होंने इस धरने को समर्थन देने की अपील की और राजनीतिक मतभेद भुला के समाज के हित में एक साथ आने की अपील भी की गई है।वहीं राष्ट्रीय नीति संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि लंबे समय तक इस आंदोलन की तरफ सरकार ने और जिला प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में कई भ्रष्टाचार के खुलासे भी किए जाएंगे और कुछ नए मुद्दों के साथ इस आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की और जिला प्रशासन की होगी।इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे जिनमें प्रमुख तौर पर प्रताप सिंह बिष्ट(पूर्व सूबेदार), पुरन सिंह बोरा,विनय किरौला,जगदीश प्रसाद,रमेश जोशी,जोगा सिंह,मदन सिंह,गोविंद कनवाल, जगत सिंह कनवाल आदि शामिल रहे।
