अल्मोड़ा-चंपावत में एक छात्रा के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में आज चौघानपाटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।कार्यकर्ताओं ने घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़िता को शीघ्र न्याय देने की मांग उठाई।नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा लगातार सवालों के घेरे में है, लेकिन सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं और दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कार्रवाई की मांग उठाई।नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडे ने कहा कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए,क्योंकि यह घटना स्वयं उनके विधानसभा क्षेत्र में हुई है।जब मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं तो पूरे प्रदेश की स्थिति का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, दीप सिंह डांगी,दीपा शाह,राधा बिष्ट,किरण आर्य, जिला महासचिव गीता मेहरा,तारा तिवारी, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला, पार्षद मुकेश कुमार (डैनी),परितोष जोशी,नारायण दत्त पांडे, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल,कार्तिक शाह,अजय वर्मा, पार्षद विकास कुमार, आशु गोस्वामी,आनंद सिंह बिष्ट, अख्तर हुसैन,विनोद वैष्णव, सुशील शाह, पार्षद गुंजन सिंह चम्याल,शरद शाह, पार्षद वैभव पांडे,दीपेश जोशी एवं फेमिना खान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं सोमेश्वर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन किया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के अध्यक्ष राजू भट्ट एवं यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद के नेतृत्व में चंपावत में एक मासूम छात्रा के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।कार्यकर्ताओं ने घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार नारी वंदन जैसे कार्यक्रमों का प्रचार कर रही है,वहीं दूसरी ओर महिलाओं और बेटियों के साथ लगातार अपराध बढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि चंपावत की घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है और सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।इस विरोध प्रदर्शन में न्याय पंचायत अध्यक्ष श्याम सिंह दोसाद,राहुल आर्या, अमित कुमार,जिला पंचायत सदस्य कुंदन भंडारी,प्रकाश खाती,हीरा सिंह मेहरा,महामंत्री रंजीत नयाल,सुरेश बोरा,भीम सिंह अलमिया,हेमंत कुमार, सुरेश राम,कैलाश बोरा,राजेंद्र बोरा,राजेश गिरी,विजय सेजारी (ग्राम प्रधान पाया),शिवराज आगरी,कैलाश (ग्राम प्रधान माला),हरीश आगरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
