अल्मोड़ा-जनपद अल्मोड़ा के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिसमें वादों का निस्तारण सुलह समझौतें के आधार पर किया जाएगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह ने सभी वादकारियों व जनता से अपील की है कि जो भी व्यक्ति अपने मामले को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करवाना चाहते है वह अपना मामला राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि से एक कार्य दिवस पूर्व तक भी किसी कार्य दिवस में संबंधित न्यायालय में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से आवदेन कर नियत कर सकते है।
