अल्मोड़ा-पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि चमोली में बिजली के करंट लगने से 17 व्यक्तियों को अपनी जान गंवानी पड़ी यह एक बहुत बड़ी मानवीय क्षति व बहुत बड़ी दुर्घटना है।इस हादसे की गंभीरता को समझते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जल्दी से जल्दी पीड़ित परिवार के पास पहुंचने की कोशिश की औऱ पीड़ित परिवारों के पास पहुंचकर इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए।मुख्यमंत्री द्वारा हादसे की गंभीरता को समझते हुए आस्वस्थ किया गया कि हादसे के लिए जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह प्रदेश सरकार एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री की जनता के प्रति जवाबदेही एवं सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है व मुख्यमंत्री धामी की कार्य प्रणाली को प्रदर्शित करता है। साथ ही हादसे में घायलों एवं प्रभावितो को सरकार द्वारा हर संभव उच्चकोटि का उपचार मिले इसकी चिन्ता सरकार कर रही है ताकि वे सभी घायल जल्दी से जल्दी स्वस्थ हो।वहीं दूसरी ओर विपक्ष द्वारा हादसे को लेकर गलत बयानबाजी कर राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही हैं जो एक दुर्भाग्यपूर्ण है।जो इनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है।विपक्ष को चाहिए था कि वह इस हादसे / दुर्घटना में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आये न की बयान बाजी कर राजनीतिक रंग देने प्रयास करते।पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिह पिलख्वाल ने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है और हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
