अल्मोड़ा-राम चन्द्र राजगुरु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से सघन चैंकिग अभियान चलाकर संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में लमगड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 20.07.2023 को मोरनौला शहरफाटक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त नवीन चन्द्र नगदली के कब्जे से 14 बोतल अवैध देशी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।मामले में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत ने बताया कि अभियुक्त शराब को सरकारी ठेकों से अलग-अलग खरीद कर अपने गांव ले जाकर लोगों को अधिक दाम में बेचकर पैसा कमाना चाहता था। चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आ गया।गिरफ्तार अभियुक्त
नवीन चन्द्र नगदली पुत्र घनश्याम सिंह निवासी ग्राम महतोली, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल है।बरामदगी में
14 बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई हैं।पुलिस टीम में उ0नि0 संजय जोशी, प्रभारी चौकी मोरनौला, लमगड़ा,होमगार्ड दीपक सिंह शामिल रहे।वहीं दिनांक 20.07.2023 को द्वाराहाट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- U.K-20-0032 मो0सा0 के चालक संजय सिंह रावत निवासी ग्राम/पोस्ट दूनागिरी, थाना द्वाराहाट, जनपद अल्मोड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन मो0सा0 को सीज किया गया।अल्मोड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान चालानी कार्यवाही के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कानूनी प्रावधानों, जुर्माना आदि की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।वहीं दिनांक 20/07/2023 को थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा वृहद सत्यापन अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में 22 लोगों का सत्यापन किया गया।सत्यापन अभियान के दौरान 01 ठेकेदार द्वारा अपने मजदूरों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था,प्रभारी चौकी मोरनौला संजय जोशी द्वारा जिसके विरुद्ध मौके पर 5,000 रु0 चालान की कार्यवाही की गई।अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए, अपने किरायेदारों का अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, अन्यथा विधिक कार्यवाही की हिदायत दी गयी।अभियान जारी है।
