द्वाराहाट-भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के बग्वाली पोखर में अभियान आयोजित किया गया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिगंबर बिष्ट की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों,वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।इस दौरान कांग्रेसजनों ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए हस्ताक्षर अभियान में सक्रिय भागीदारी की।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जनआवाज बुलंद करने और आम जनता को इस अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की।कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी परितोष जोशी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौखुटिया के अध्यक्ष जीवन नेगी,रवाड़ी के जिला पंचायत सदस्य भूपाल सिंह भंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भुवन लहरी,रानीखेत के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण रावत, दुर्गा सिंह बिष्ट और भूपाल मेहरा, अल्मोड़ा नगर महामंत्री संघठन वैभव पांडे सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *