अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज बूथ चलो-गाँव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता त्रिलोचन जोशी ने नगर निगम अल्मोड़ा के मुरलीमनोहर वार्ड में प्रभारी के रूप में बूथ समिति बैठक में प्रतिभाग एवं संबोधित करके भारतीय जनता पार्टी की मजबूत विचारधारा एवं भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विचार और भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ लगभग 11वर्षों में विकसित भारत की यात्रा पर कार्यकर्ताओं एवं जनता के बीच विस्तार से बात रखकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने का दृढ़ संकल्प लिया और साथ ही साथ पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक भाजपा की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने इस अवसर पर वार्ड की समस्याओं का जायजा लिया और नगर निगम स्तर से समाधान का भरोसा दिलाया।क्षेत्र की पार्षद नेहा टम्टा द्वारा श्री जोशी का फूल-मालाओं से स्वागत किया।बैठक में पार्षद नेहा टम्टा,पवन लाल साह, अतुल साह,हरीश नेगी,विनोद गिरी गोस्वामी,राहुल टम्टा,सूरज टम्टा, करन टम्टा,तारा चन्द्र,शीतल टम्टा, जीवन्ती देवी,शैलेन्द्र टम्टा,अनुज सार्की,सुमित टम्टा,गीता टम्टा,निशा टम्टा,पूजा टम्टा,रमेश लाल आदि मौजूद रहे।बैठक की अध्यक्षता पवन लाल साह एवं संचालन पीयूष कुमार ने किया।
