अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा में महिला मोर्चा द्वारा भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा के समर्थन में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल,प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण पंत ने विचार रखे और सभी कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने का आह्वाहन किया।कार्यक्रम में केदार जोशी,कैलाश शर्मा सहित समस्त महिला मोर्चा अल्मोड़ा की महिलाओं के अलावा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण पंत,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा,जिला सोशल मीडिया प्रमुख पूनम पालीवाल,पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल,नगर अध्यक्ष मीना नेगी,महामंत्री लीला बोरा,राधिका जोशी,चंपा पांडे,निर्मला जोशी,रमा जोशी,मीना भेसोड़ा,लकी वर्मा,माया जोशी,हेमा सुप्याल,प्रेमा मेर,बीना नयाल आदि अनेक महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही।
