अल्मोड़ा-आज मंडल कार्यालय हवालबाग में कल दिनांक 4 फरवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली वर्चुअल रैली के संदर्भ में मंडल पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करते हुए सभी तैयारियों हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई तथा प्रधानमंत्री मोदी के ओजस्वी उद्बोधन को सुनने हेतु क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आने का अनुरोध किया।विधानसभा सह संयोजक अमित साह (मोनू)ने बताया कि अल्मोड़ा विधानसभा के चारों मंडलों में कल प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे जो कि अल्मोड़ा नगर मंडल,अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल,भैसियाछाना मंडल एवं हवालबाग मंडल में कार्यक्रम होंगे।
इसी क्रम में हवालबाग मंडल का कार्यक्रम होटल शिवालिक कोसी में आयोजित किया जाएगा।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैलाश शर्मा उपस्थित रहेंगे।इस तैयारी बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट,मंडल महामंत्री मदन बिष्ट,विधानसभा विस्तारक कृष्णा पल्याल,हितेश नेगी,दीपक पंत पान सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।