अल्मोड़ा-कल दिनांक 4 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली के माध्यम से 11:00 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।अल्मोड़ा विधानसभा के चारों मंडलो में कार्यक्रम होगा जिसमें कोविड नियम व गाईड लाईन के अनुसार 1000 लोगों की संख्या के आधार पर यह कार्यक्रम होगा।हवालबाग में शिवालिक होटल कोसी अल्मोड़ा में मुख्य अतिथि कैलाश शर्मा होंगे।अल्मोड़ा नगर का कार्यक्रम जीवन पैलेस निकट भैरव मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,अल्मोड़ा ग्रामीण अपर्णा होटल धारानौला व भैंसिया छाना का कार्यक्रम बाड़ेछीना शिशु मंदिर में होगा।वर्चुअल रैली में प्रभारी व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी होंगे।कार्यक्रम संचालन प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट द्वारा किया जाएगा।