




अल्मोड़ा-विकासखण्ड भैंसियाछना में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ) के अंतर्गत जय भारत स्वायत्त सहकारिता,पल्यू में बिच्छू घास से चाय निर्माण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती गंगा बिष्ट द्वारा किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती गंगा बिष्ट ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर उनके द्वारा संचालित गतिविधियों एवं आजीविका से जुड़े कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने समूह की सदस्यों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला सशक्तिकरण,स्वरोजगार, उद्यमिता एवं आजीविका संबंधी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में उपलब्ध स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों का वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक उपयोग कर ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं।बिच्छू घास से चाय निर्माण जैसे स्थानीय उत्पादों को प्रशिक्षण,बेहतर पैकेजिंग,ब्रांडिंग और बाजार उपलब्धता से जोड़कर महिला समूहों की आय में वृद्धि की जा सकती है।कार्यक्रम के पश्चात दर्जा राज्य मंत्री द्वारा जय भारत स्वायत्त सहकारिता,पल्यू का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सहकारिता द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों के संबंध में जानकारी ली गई तथा उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग,ब्रांडिंग एवं विपणन की संभावनाओं पर चर्चा की गई।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या,गोपाल मेहरा निदेशक कॉपरेटिव बैंक,खण्ड विकास अधिकारी ललित महावर,सहायक खण्ड विकास अधिकारी अनूप चौकरायत,ग्राम विकास अधिकारी,बीएमएम विनोद रावत,एरिया कोऑर्डिनेटर तेज सिंह कनवाल, एन आर एल एम स्टाफ,ग्रामोत्थान स्टाफ एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय संसाधनों पर आधारित उत्पाद निर्माण, कौशल विकास एवं स्वरोजगार से जोड़ते हुए उनकी आजीविका को मजबूत करना तथा स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है।
