अल्मोड़ा-अंकिता भंडारी हत्याकांड की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को महिला कांग्रेस अल्मोड़ा के नेतृत्व में अंकिता को न्याय दिलाने और उसकी स्मृति को सम्मान देने के उद्देश्य से कैंडिल मार्च निकाला गया।महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क चौघानपाटा में एकत्र हुए।यहां से हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर शहीद पार्क,शिखर तिराहा तक कैंडिल मार्च निकाला गया।मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उसके साथ हुई घटना को याद करते हुए न्याय की मांग उठाई।कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने अंकिता की स्मृति को सम्मान देने तथा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।कैंडिल मार्च में विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, नगर उपाध्यक्ष एनडी पांडेय, नगर महामंत्री वैभव पांडेय, प्रदेश महासचिव किरन आर्या, फेमना खान, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, आनंद बगड़वाल, जिला महामंत्री गीता मेहरा, जिला महामंत्री निर्मल रावत, पार्षद दीपक कुमार, पार्षद मुकेश कुमार, पार्षद विकास कुमार, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम फर्त्याल, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौरव जोशी, शाहबुद्दीन, मंजू कांडपाल, कृतिका चौहान, रोशनी रावत, रविंद्र कुमार टम्टा, वरीन खान, आशा शर्मा, किरन शाह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *