अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री ए के सिकंदर पवार ने अल्मोड़ा पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि वाल्मीकि प्रकट दिवस भी सनातन धर्म का एक हिस्सा है जिसे मिलजुल का सभी लोग मनाते हैं। ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया कि हमारे उत्तराखंड में 13 जिले हैं।प्रत्येक जिले को एक-एक लाख रुपया समाज कल्याण विभाग द्वारा वाल्मिकी प्राक्टय दिवस की झांकियां बनाने के लिए दिया जाए।पूर्व में भी समाज कल्याण द्वारा कुछ धनराशि इसके लिए दी जाती थी जो कि अब नहीं दी जाती है।कहा गया कि यह समाज आपकी पार्टी से जुड़ा हुआ समाज है।जिस तरह दशहरा एवं कई मेल ऐसे हैं जिसमें सरकार द्वारा धनराशि दी जाती है।इसलिए निवेदन है कि धनराशि स्वीकृत करेंगे जिसके लिए यह समाज आपका सदैव आभारी रहेगा।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि वाल्मीकि समाज के हाईस्कूल एवं इण्टर किए हुए युवक एवं युवतियां जो कि बेरोजगार हैं उनके लिए एक ऐसा अभियान सफाई कर्मचारियों के बच्चों के लिए सरकार द्वारा बनाया जाए जिससे उनके बच्चों को हर विभाग में संविदा एवं दैनिक कर्मचारियों के रूप में रखा जाए एवं जो सफाई कर्मचारियों के पदों में ठेकेदार की प्रथा कर दी गई है इसका प्रारूप बदला जाए। ठेकेदारों के हाथों में सफाई का कार्य न दिया जाए।कहा गया कि उपनल के तहत संविदा पर जो आर्मी कर्मचारियों के बच्चे को ही प्राथमिकता दी जाती है ऐसे में आपके संज्ञान में लाना है कि सफाई कर्मचारी भी एक फौजी की तरह है जो अदृश्य शत्रुओं को फैलने से रोकने में अपनी अहम भूमिका निभाता है।इसलिए उनके बच्चों को उपनल के द्वारा भी रखा जाए।कहा गया कि उत्तराखंड में जो सफाई कर्मचारी हैं उनके आवास जो आवास जीर्ण शीर्ण अवस्था में हैं उनको बनाया जाए और नगर पालिका की भूमि में सफाई कर्मचारियों ने जो अपने पक्के मकान बना दिए हैं उनको भूमिका का मालिकाना हक दिया जाए और नगर पालिका द्वारा उनके ऊपर टैक्स लगाया जाए जिससे कि उन्हें जमीन का मालिकाना हक प्राप्त हो सके।ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश परदेसी, रामचंद्र सिंह राही,रामदास वाल्मीकि,राजेंद्र वाल्मीकि,दीपक वाल्मीकि,हरिप्रसाद वाल्मीकि,संतोष वाल्मीकि,राजेश खत्री,आकाश,यशवंत,अभिषेक वाल्मीकि,विशाल वाल्मीकि,बादल, ऋतिक,सावन,आदेश, राज,अमित, सौरभ,गौतम,बिट्टू,ज्वाला,नंदकिशोर,संजू,रजत,आदर्श,मुन्ना,सनी,देवदास, भीमा पवार,चंदन,विजय,राजकुमार, सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *