अल्मोड़ा-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा व सचिव हरजीत द्वारा समस्त जनपदों को भेजें पत्र में कहा है कि कुमाऊं मण्डल नैनीताल के अन्तर्गत सभी जनपदों के एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के सदस्यों को आक्रोश रैली में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी है। सभी जिला अध्यक्ष व सचिव से भी भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली जरूरी है और सरकार की अन्य किसी भी नीति का पुरजोर विरोध किया जायेगा। पूर्व मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व पूर्व मंडलीय सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने भी सदस्यों से बढ़ चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि सभी जनपदों के मुख्यालयों में पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन व एन पी एस व यू पी एस के विरोध में आक्रोश रैली निकाली जानी है।
