





अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिन के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी जनपद अल्मोड़ा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अस्पताल अल्मोड़ा में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से मुलाकात कर उन्हें फल वितरित किए तथा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के स्वस्थ,दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।फल वितरण कार्यक्रम के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल का भ्रमण कर मरीजों एवं उनके तीमारदारों से मुलाकात की।इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं,उपचार व्यवस्था तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के संबंध में मरीजों एवं उनके परिजनों से जानकारी ली गई।मरीजों एवं तीमारदारों से बातचीत के दौरान आयुष्मान भारत योजना,निशुल्क रक्त जांच सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।मरीजों ने विशेष रूप से आयुष्मान योजना को जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों के लिए जीवनरक्षक योजना बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।लोगों ने कहा कि आयुष्मान योजना के माध्यम से गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन से भी स्वास्थ्य सेवाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा मरीजों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की दिशा में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिन को सेवा एवं जनसरोकार से जोड़ते हुए फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, अल्मोड़ा नगर निगम के महापौर अजय वर्मा,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यक्रम सदस्य रवि रौतेला,भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट,भाजपा जिला महामंत्री दर्शन रावत, भाजपा प्रदेश सह संयोजक कैलाश गुरुरानी,भाजपा प्रदेश सह संयोजक संदीप भोज, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीपश्रीवास्तव, जिला मंत्री कमल बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट चीमा,पार्षद संजय जोशी
महिला जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल,बीना नयाल,दीपा अधिकारी,क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज लटवाल,रमेश धपोला,रमेश मेर,आनन्द भोज,जगत भट्ट,जगदीश नगरकोटी सहित अनेकों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे l
